फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chocolate both shed innocent rape.

चॉकलेट दिलाने के बहाने मासूम से रेप

Sun, 31 Jan 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 31 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chocolate both shed innocent rape.
थानाक्षेत्र में सात साल की बच्ची से पड़ोसी अधेड़ ने रेप किया। वह उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने कबाड़ के गोदाम में ले गया था।
विज्ञापन


बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले किया। मसूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है, परिजनों ने बच्ची की मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया है। इस वजह से मेडिकल नहीं कराया गया।

एसओ मसूरी शावेज खां ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। एक कालोनी में रहने वाला युवक मजदूरी करता है। उसकी सात साल की बेटी प्राइमरी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन


आरोप है कि छात्रा को चॉकलेट दिलाने के बहाने पड़ोस में रहने वाले हनीफ ने बुलाया और अपने कबाड़ के गोदाम में ले गया। बच्ची से रेप किया।

बच्ची की चीख गोदाम के बाहर से गुजर रही उसकी मौसी ने सुन ली। वह गोदाम के अंदर गई तो आरोपी को बच्ची से अश्लील हरकत करते देखा।

बच्ची की मौसी ने आस पड़ोस के लोगों को बुला लिया, जिन्होंने आरोपी को दबोच लिया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का कहना है कि पैसों के लेनदेन का मामला है, उस पर लगाया आरोप झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed