{"_id":"5c0873d4bdec22416f232333","slug":"chitra-mudgal-honors-sahitya-akademi-for-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रा मुद्गल को हिंदी के लिए साहित्य अकादमी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रा मुद्गल को हिंदी के लिए साहित्य अकादमी सम्मान
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Dec 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
लेखिका चित्रा मुद्गल की किताब
- फोटो : कुमार संजय,अमर उजाला
आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित लेखिका चित्रा मुद्गल को वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें उनकी कृति ‘पोस्ट बॉक्स नंबर 203- नाला सोपारा’ के लिए मिला है।
विज्ञापन
साहित्य अकादमी ने बुधवार को 24 भारतीय भाषाओं में बेहतरीन कृतियों के लिए 24 साहित्यकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की। पंजाबी में कविता संग्रह के लिए मोहनजीत, कश्मीरी भाषा में कहानी संग्रह के लिए मुश्ताक अहमद मुश्ताक, अंग्रेजी में लिखे गए उपन्यास ‘द ब्लाइंड लेडीज डीसेंडेंट्स’ के लिए अनीस सलीम, उर्दू भाषा के उपन्यास रोहजिन के लिए रहमान अब्बास को चुना गया है।
विज्ञापन
चयनित कृतियों के लिए लेखकों को 29 जनवरी, 2019 को आयोजित साहित्योत्सव में एक लाख रुपये, प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उपन्यास ‘पोस्ट बॉक्स नं. 203-नाला सोपारा’ में चित्रा मुद्गल ने थर्ड जेंडर के प्रति समाज की दकियानूसी मानसिकता का विरोध किया है।
विज्ञापन