फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chintels Demolition : Demolition of D-Tower will take 2000 kg of explosives

Chintels Demolition : चिनटेल्स के डी-टावर के ध्वस्तीकरण में लगेगा 2000 किलो विस्फोटक, आज आएगा विस्तृत आदेश

Tue, 08 Nov 2022 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा संजय शिशौदिया, गुरुग्राम
संजय शिशौदिया, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

Chintels Demolition : नोएडा के सेक्टर-93ए के एमरॉल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टॉवर को विस्फोटक से ध्वस्त करने वाली मुंबई की एडिफिस कंपनी ने गुरुग्राम के जिला प्रशासन से संपर्क किया है। सोमवार को इस मामले में जिला प्रशासन को विस्तृत आदेश जारी करना था, मगर अब यह आदेश मंगलवार को जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Chintels Demolition : Demolition of D-Tower will take 2000 kg of explosives
chintels paradiso - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के डी-टॉवर को गिराने में अगर विस्फोटक का प्रयोग किया गया तो इसमें करीब 1800 से 2000 किलोग्राम तक विस्फोटक का प्रयोग होगा। नोएडा के सेक्टर-93ए के एमरॉल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टॉवर को विस्फोटक से ध्वस्त करने वाली मुंबई की एडिफिस कंपनी ने गुरुग्राम के जिला प्रशासन से संपर्क किया है। सोमवार को इस मामले में जिला प्रशासन को विस्तृत आदेश जारी करना था, मगर अब यह आदेश मंगलवार को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने पिछले दिनों अपनी प्रेसवार्ता में स्पष्ट किया था कि चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के डी-टॉवर को नोएडा के ट्विन टॉवर की तर्ज पर ही ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए विस्तृत आदेश सोमवार को जारी किए जाने की बात कही थी। अब उन्होंने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। दूसरी ओर मीडिया के माध्यम से इस खबर की जानकारी मिलने पर मुंबई की एडिफिस कंपनी के प्रतिनिधि ने फोन पर गुरुग्राम के प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। 
विज्ञापन


एडिफिस वही कंपनी है, जिसने नोएडा के ट्विन टॉवर को ध्वस्त किया था। यह कंपनी इससे पूर्व कोच्चि में भी घने रिहायशी इलाके में एक इमारत को कंट्रोल ब्लास्ट तकनीक के माध्यम से ध्वस्त कर चुकी है। फिलहाल कंपनी प्रतिनिधि को जिला प्रशासन ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, मगर माना जा रहा है कि पंचायत चुनावों के बाद आगामी सप्ताह में एडिफिस कंपनी के विशेषज्ञ और गुरुग्राम जिला प्रशासन के बीच इस मुद्दे पर बैठक हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिफिस कंपनी के एक विशेषज्ञ के अनुसार प्रशासन अगर उनकी कंपनी को इस टॉवर को गिराने का काम सौंपता है, तो इसमें उन्हीं सभी प्रक्रियाओं का प्रयोग किया जाएगा, जोकि नोएडा के ट्विन टॉवर ध्वस्तीकरण में प्रयोग की गई थीं। इसमें आसपास की सोसाइटियों का बीमा भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसमेंट समेत इस 18 मंजिला टॉवर को ध्वस्त करने में करीब 2000 किलो विस्फोटक का प्रयोग हो सकता है।

कंपनी प्रतिनिधियों को भी जिला उपायुक्त के विस्तृत आदेश का इंतजार है। दूसरी ओर प्रशासन को इस प्रकरण में एडीसी की रिपोर्ट का इंतजार है। एडीसी इसी प्रकरण में पूर्व में गठित की गई एसआईटी के अध्यक्ष हैं।


यह है मामला...
इसी साल 10 फरवरी को गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के टॉवर डी की छठीं मंजिल की छत का एक हिस्सा गिर गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। हादसे के करीब 9 महीने बाद गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बीते शनिवार को एक प्रेसवार्ता में कहा था कि आईआईटी दिल्ली के एक्सपर्ट्स की संरचनात्मक जांच में यह टॉवर रहने योग्य नहीं पाया गया है। ऐसे में इसे ध्वस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed