चीनी महिला से होटल मालिक व साथियों ने की मारपीट, दूतावास में दर्ज कराई शिकायत
डीएलएफ फेस तीन में रहने वाली चीनी महिला ने होटल मालिक व उसके साथियों पर मारपीट कर जबरन जगह खाली कराने का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत उसने चीनी दूतावास में करने के साथ ही बृहस्पतिवार को डीसीपी ईस्ट से मुलाकात की है।
चीन की रहने वाली 35 वर्षीय झोउ हुआन ने डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण को बताया कि डेढ़ साल पहले वह भारत बिजनेस के लिए आयी थी। जहां पर उसने रमेश चौधरी, रशसीद खान व एक अन्य के साथ मिलकर होटल का व्यवसाय शुरू किया।
इसी बीच होटल मालिक पारुल ने उसके साथ करार खत्म कर दिया। उसके साथी अब उसे जबरन खाली कराने में जुटे हैं।
चीनी दूतावास के साथ उसने डीसीपी से मुलाकात की
डीएलएफ फेस तीन में मकान मालिक अब उसे किसी और को देना चाहता है। चीनी दूतावास के साथ उसने डीसीपी से मुलाकात की। डीसीपी ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार अब तक की छानबीन में पता चला है कि मकान मालिक पारुल की ओर से होटल खाली कराने के लिए उसे 21 लाख रुपये दिये गये। जिसका हस्ताक्षर उसके पास है।
महिला का आरोप है कि उसने गलत जानकारी देकर हस्ताक्षर कराया है। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि वह महिला को 21 लाख देने के साथ मकान को ओयो कंपनी के साथ करार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।