ग्रेटर नोएडा: चीनी युवती पर हमले के मामले में नया मोड़, बढ़ाई गई छेड़छाड़ की धारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र की सोसाइटी में रहने वाली चीन की युवती पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। मेनका गांधी की कॉल और पीड़िता के ट्वीट करने के बाद पुलिस ने दूसरी तहरीर के आधार पर मारपीट, छेड़छाड़ की धाराओं को बढ़ाकर केस दर्ज किया है।
पूरा मामला कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुआ था। वहीं, शुक्रवार को एटीएस गोल चक्कर से आरोपी अमरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) की टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे हैं।
वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना के दिन भी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई थी। अब, मेडिकल रिपोर्ट, जांच और दूसरी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीएफए गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्ष कावेरी राणा भारद्वाज और अधिवक्ता विशाल गौतम ने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित सोसाइटी में चीन के कई नागरिक रहते हैं।
युवती घर के बाहर कुत्तों को खाना खिलाने निकली थी। तभी यहां रहने वाले एक शख्स ने उस पर छड़ी से हमला कर दिया। आरोप है कि उसने लगभग दस वार किए। इससे वह जख्मी हो गई। आरोप है कि उसने कमर के नीचे भी हमला किया।
जिसकी वजह से छेड़छाड़ की धारा भी लगाई गई है। वहीं, बीटा-2 थाना पुलिस से शिकायत के बावजूद सही धाराओं में कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते पीड़िता ने आला अधिकारियों को टैग कर ट्वीट किया था। वहीं, पीएफए का कहना है कि पीड़िता की भाषा पुलिस को समझ नहीं आ रही थी तो ट्रांसलेटर बुलाकर बात करनी चाहिए थी।
Greater Noida: Chinese woman beaten up by man from her residential society after dispute over feeding of stray dogs.
— ANI UP (@ANINewsUP) May 30, 2020
"We've lodged case under relevant sections. Accused attacked her in anger after the stray dogs that she was feeding got into scuffle with his pet," says police. pic.twitter.com/M6BYh59VM3