{"_id":"fa37eca7ffee0f92e23c7b62e473df68","slug":"chili-powder-being-used-on-hotels-dangerous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में प्रयोग हो रही मिर्च पाउडर खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में प्रयोग हो रही मिर्च पाउडर खतरनाक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी खाद्य तेल की छापामारी में निकली टीमों को पनीर और मिर्च में भी मिलावट मिली है। फूड सेफ्टी अफसरों के अनुसार ये देखने में भी सिंथेटिक लग रहे थे, जिसके चलते इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। मोदीनगर-मुरादनगर क्षेत्र से मिलावटी पनीर की सप्लाई कई शहरों में की जा रही है।
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण और बिक्री थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग के डेजिग्नेडिट अफसर विनीत यादव ने अफसरों की दो टीम बनाकर शुक्रवार को छापामारी कराई थी।
विज्ञापन
मोदीनगर-मुरादनगर क्षेत्र में फूड सेफ्टी अफसर भगवत सिंह की टीम ने अभियान चलाया। यहां से खाद्य तेल, बूंदी के लड्डू, मावा और पनीर के नमूने लिए गए। भगवत सिंह ने बताया कि यहां तैयार हो रहा पनीर देखने में ही गड़बड़ दिख रहा था।
विज्ञापन
इसकी सप्लाई गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में कई प्रमुख दुकानों, होटलों और हलवाईयों के यहां की जा रही थी। फूड सेफ्टी अफसर रामवीर सिंह ने विजयनगर क्षेत्र में छापामारी की।
यहां से बूंदी के लड्डू, मावा, पनीर और मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। कई होटलों पर प्रयोग किया जा रहा मिर्च पाउडर सिंथेटिक लगने के चलते सैंपल लिया गया।
बार्डर क्षेत्र में सीमा चौकी स्थापित करेगा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट
एनसीआर से हो रहे मिलावटी खाद्य सामान की सप्लाई से दिल्ली केअधिकारी परेशान हैं। केंद्रीय फूड सेफ्टी अफसर एनसीआर के जनपदों से मिलावटी-सिंथेटिक सामान सप्लाई होने का आरोप भी लगाते रहे हैं।
इसके चलते अब बार्डर क्षेत्र में चौकियां स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। चौकियों पर यूपी और सेंट्रल टीमों के अधिकारी तैनात रहकर जांच करेंगे।
पुलिस और वाणिज्यकर विभाग की तर्ज पर अब फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट भी निगरानी चौकियां स्थापित करेगा। खाद्य पदार्थों के बनाने, ट्रांसपोर्टेशन, सेल-परचेज आदि के दौरान कभी भी सैंपल लिए जा सकते हैं।
चीफ फूड सेफ्टी अफसर मनोज तोमर ने बताया कि मिलावटी-सिंथेटिक खाद्य पदार्थ चुनौती बनते जा रहे हैं। चौकी बनाने का मकसद और ज्यादा निगरानी बढ़ाना है।