{"_id":"602053b7c5ad87cb5a71f6bdec7f4ec0","slug":"childrens-were-forcibly-placed-in-shelter-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन रखे थे शैल्टर होम में बच्चे, मां ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन रखे थे शैल्टर होम में बच्चे, मां ने की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती कुंज, तिगरी गांव में अवैध रूप से चल रहे शेल्टर होम से सात बच्चे मुक्त कराए गए हैं। इसकी शिकायत यहां रहने वाले दो बच्चों की मां ने चाइल्ड लाइन को की थी। चाइल्ड लाइन ने बिसरख पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। 12 साल से अधिक उम्र की चार लड़कियों को अभी यहां से दूसरे एनजीओ में शिफ्ट किया गया है। जुवेनाइल एक्ट के अंतर्गत बिसरख थाने में चाइल्ड लाइन की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
29 दिसंबर, रात 9 बजे पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने शेल्टर होम में छापा मारा इस दौरान 14 साल तक के 7 बच्चे बरामद किए गए। जांच में उनका रहन-सहन बेहद ही खराब मिला। उनके रहने के लिए दो कमरे थे जो बेहद गंदे थे। कमरों में कचरा भरा हुआ था। इसके अलावा किचन में भी गंदगी फैली थी। खाने का सामान खुला था। उन्हें चूहे खा रहे थे। बॉथरूम में बड़ा गड्ढा था।
विज्ञापन
मौके पर दो केयरटेकर भी मिले, जिसमें पिंकी थी जो खाना बनाती थी। इसके अलावा भोला जगह-जगह पर जाकर बच्चों के नाम पर कपड़े और रुपये जमा करता था। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ कि तो बच्चों के घर और उन्हें कहां से लाया गया है इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसी तरह मेरठ में भी शेल्टर होम संचालित होने की बात कही। बताए गए स्थान पर पुलिस की मदद से छापा मारा गया तो वहां से भी 6 से 16 साल तक के 23 बच्चे (14 लड़कियां, 9 लड़के) बरामद किए गए।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन की ओर से जब बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जबरन सभी से एक प्रार्थना कराई जाती थी। जब कोई प्रार्थना करने से मना करता था तो बच्चे की बेरहमी से पिटाई की जाती थी। तीन साल से उनके माता-पिता से मिलने नहीं दिया गया है।