फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   children suffer dizziness and vomiting during rehearsal.

Delhi NCR News: धूप में देशभक्ति की परीक्षा, रिहर्सल में बच्चों को चक्कर-उल्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
अभिभावकों का आरोप है कि पेयजल जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं थी उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के बीच नूंह पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में कई बच्चों की सेहत खराब हो गई। तेज धूप और उमस के बीच सुबह करीब 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न स्कूलों के बच्चे रिहर्सल में जुटे रहे। अभिभावकों का आरोप है कि छाया और पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं के अभाव में कई बच्चे चक्कर खाकर गिर गए, जबकि कुछ को उल्टी भी हुई।

रिहर्सल के दौरान बच्चे लगातार धूप में कार्यक्रमों की तैयारी करते नजर आए। अभिभावकों के अनुसार, बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन और स्टाफ से उन्हें रिहर्सल से हटाने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप है कि बच्चों की सेहत से अधिक कार्यक्रम की तैयारी को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन

अभिभावकों की बात की अनसुनी

नूंह निवासी अभिभावक नैना माथुर ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे को रिहर्सल के दौरान चक्कर आने पर उन्होंने डीएवी स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। उनका कहना है कि बच्चों को कार्यक्रम में लगाए रखने पर जोर दिया गया। महिला ने आरोप लगाया उनकी बेटी को लगातार समस्या हो रही थी, इस पर जब उन्होंने उनकी कक्षा अध्यापक से बात की तो उन्होंने भी ऊपर से आदेश होने की बात कहकर अपनी मजबूरी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों ने भी बताया कि तेज धूप से बचने के लिए पर्याप्त छाया और बेहतर पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। गर्मी और उमस के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। कुछ बच्चों ने तबीयत खराब होने के कारण रिहर्सल में शामिल होने से मना भी किया, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।


डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बलवंत बिश्नोई ने कहा कि प्रशासन का जैसा आदेश होगा, उसकी पालना करनी पड़ेगी। वहीं, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि फाइनल रिहर्सल के दौरान बच्चों के लिए वाशरूम व अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed