{"_id":"634f3a9c48582f770d114c01","slug":"child-trapped-in-lift-for-45-minutes-he-could-not-go-to-school-in-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lift Problem: लिफ्ट में 45 मिनट फंसा रहा बच्चा, घबराहट में नहीं गया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lift Problem: लिफ्ट में 45 मिनट फंसा रहा बच्चा, घबराहट में नहीं गया स्कूल
Wed, 19 Oct 2022 05:15 AM IST
Jeet Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 05:15 AM IST
सार
नौवीं मंजिल पर पहुंची तो खुलने के बजाय झटके से रुककर बंद हो गई। वे 15 मिनट सभी बटन को दबाते रहे, लेकिन लिफ्ट नहीं खुली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी की लिफ्ट ने मंगलवार को फिर से धोखा दे दिया। अलग-अलग जगह एक-एक लिफ्ट चलते-चलते अचानक रुक गईं। इनमें एक बच्चे सहित चार लोग फंस गए। 45 मिनट तक फंसे रहने के कारण बच्चा डर गया और स्कूल नहीं जा सका। लिफ्ट के बार-बार धोखा देने से बुजुर्ग और महिलाएं सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोसायटी में पहली घटना सी- 15 में हुई। आनंद प्रकाश उनियाल पत्नी शांति के साथ सुबह की सैर से लौट रहे थे। छह बजकर 25 मिनट पर भूतल से नौवें तल पर जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट ली। नौवीं मंजिल पर पहुंची तो खुलने के बजाय झटके से रुककर बंद हो गई। वे 15 मिनट सभी बटन को दबाते रहे, लेकिन लिफ्ट नहीं खुली।
विज्ञापन
इसके बाद अचानक उनका हाथ 25वें तल के बटन पर जा लगा तो लिफ्ट ऊपर की ओर चलने लगी लेकिन 14वें तल पर जाकर फिर झटके के साथ रुक गई। दोनों दरवाजे पर धक्का मारने लगे, ऐसा करीब 10 मिनट करने के बाद लिफ्ट खुल गई। लिफ्ट से निकलकर वह 14वें तल से सीढ़ियों से उतरकर 9वें तल पर अपने फ्लैट पर गए। आनंद प्रकाश का कहना है कि वह पहले भी लिफ्ट में फस चुके हैं।
विज्ञापन
चार दिन पहले फंसे थे तीन लोग
सोसायटी में शुक्रवार को भी तीन लोग फंसे थे, जिसमें एक बच्ची भी थी। स्थानीय निवासी एनके नेगी का कहना है कि सी टावर की सभी लिफ्ट खराब है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिल्डर से लिफ्ट फसने की शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।