फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child .. then boarded the train from Delhi to find the ball reached Moradabad

ट्रेन में गेंद ढूंढने चढ़ा था बच्चा, दिल्ली से जा पहुंचा मुरादाबाद

Tue, 26 Jul 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
Child .. then boarded the train from Delhi to find the ball reached Moradabad
ट्रेन में बच्चे - फोटो : Demo Pic

खेल और खिलौनों का बच्चों की जिंदगी में कितना महत्व होता है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि आठ साल का एक बच्चा ट्रेन में खोई बॉल की तलाश करते हुए दिल्ली से मुरादाबाद पहुंच गया।

विज्ञापन


‘ऑपरेशन स्माइल’ की टीम को बच्चा रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में घूमता मिला। टीम ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली में रेलवे स्टेशन के पास अपने साथी के साथ बॉल खेल रहा था।
विज्ञापन


तब ही उसकी बॉल ट्रेन में चली गई थी। वह बॉल ढूंढ़ने ट्रेन में चढ़ा था। तब ही ट्रेन रवाना हो गई। एंटी ह्यमन ट्रैफिकिंग सेल ने बच्चे दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी है। जबकि बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के टाइनी टॉस पब्लिक स्कूल में पढ़ता है बच्चा

Child .. then boarded the train from Delhi to find the ball reached Moradabad
ट्रेन

आठ साल का ये बच्चा सौरभ कुमार पुत्र सुनील कुमार दिल्ली के राज नगर गली नंबर तीन मकान नंबर 760 का रहने वाला है। सौरभ के पिता ठेकेदार हैं। जबकि घर में मां सरोज देवी और भाई शुभम है। 

सौरभ ने बताया कि वह दिल्ली के टाइनी टॉस पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ा है। रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे वह अपने साथी हरिओम के साथ घर के बाहर रेलवे स्टेशन के पास बॉल से खेल रहा था। 

इसी दौरान उसकी बॉल ट्रेन में चली गई थी। सौरभ बॉल की तलाश में ट्रेन में चढ़ गया था। वह बॉल तलाश करने लगा। तब ही ट्रेन रवाना हो गई। जब तक सौरभ को ट्रेन चलने का एहसास हुआ, तब तक ट्रेन की रफ्तार काफी तेज हो चुकी थी। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया था।  

गूगल पर तलाशा छात्र के स्कूल का नाम 

Child .. then boarded the train from Delhi to find the ball reached Moradabad
पुलिस - फोटो : Demo Pic

एंटी ह्ममन ट्रैफिकिंग सेल की टीम बच्चे को अपने साथ लेकर पुलिस लाइन पहुंची। यहां बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि दिल्ली गली नंबर तीन में रहता है। 

इसके अलावा वह मोहल्ले, थाने और जिले का नाम नहीं बता पा रहा था। तब बच्चे ने अपने स्कूल का नाम टाइनी टॉट्स बताया। इसके बाद टीम ने गूगन पर स्कूल का नाम सर्च किया। टाइनी टॉट्स नाम के तमाम स्कूल मिले। एक-एक कर सभी स्कूलों के फोन नंबर पर कॉल कर जानकारी ली गई।

दिल्ली के पालम थाने में दर्ज है छात्र की गुमशुदगी
सौरभ रविवार सुबह ग्यारह बजे से गायब है। उसके पिता ने पालम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। मुरादाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर जानकारी ली तब पता चला कि पालम थाने में सौरभ की गुमशुदगी दर्ज है। 

पालम थाने के दरोगा ने एंटी ह्यमन ट्रैफिकिंग सेल पर कॉल कर बच्चे के बारे में पता किया। उसके परिजन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed