लहूलुहान बच्ची नानी की गोद में रख भाग गया रेपिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ में सात माह की बच्ची के साथ चाय की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी रोती हुई अबोध बालिका को लहूलुहान हालत में नानी की गोद में छोड़कर भाग गया।
महिला की मां उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर चाय की रेहड़ी लगाती है। मंगलवार को महिला काम के लिए निकली थी।
नानी कुछ समझ पाती उससे पहले ही भाग गया आरोपी
रास्ते में एक परिचित की चाय की दुकान है। जल्दी होने की वजह से उसने बच्ची परिचित को सौंपते हुए नानी के यहां पहुंचाने को कहा। परिचित ने उसके यहां काम करने वाले आकाश उर्फ गूंगा को मासूम की नानी के पास पहुंचाने के लिए दे दी।
नानी ने बताया कि आकाश जब बच्ची को लेकर आया तो वह बुरी तरह से रो रही थी। कुछ पूछती इससे पहले ही बच्ची को गोद में डाल कर आकाश भाग गया।
देखा तो मासूम का अंग लहूलुहान था। एसएचओ शहर नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।