{"_id":"72f4e9525b766a1833e68592e34b7579","slug":"child-kidnapped-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को किया अगवा
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Aug 2014 04:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉफी दिलाने के बहाने दिल्ली के मंडावली इलाके में दो महिलाओं ने डेढ़ साल के मासूम को अगवा कर लिया। वारदात के समय वह सात साल के अपने भाई के साथ पार्क में खेल रहा था। मौके पर बड़े भाई ने शोर भी मचाया लेकिन दोनों शातिर महिलाएं चकमा देकर फरार हो गईं।
विज्ञापन
वारदात पार्क के पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं का स्केच तैयार कर उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव दोहरेसेकपुर, थाना जरीफ नगर, बदायूं निवासी महिला पिछले कुछ दिनों से अपने भाई के पास मंडावली में आई हुई थी।
विज्ञापन
महिला के परिवार में इसका पति और दो बच्चे हैं। पति बदायूं में ही रहता है। शनिवार शाम को महिला पास के अस्पताल में दवा लेने के लिए गई थी। दोनों बच्चे घर के पास पार्क में खेल रहे थे। इस बीच दो महिलाएं वहां पहुंची। उन्होंने टॉफी दिलाने की बात कर डेढ़ साल के मासूम को उठा लिया।
विज्ञापन
मौके पर सात साल के बड़े भाई ने शोर मचाया। हालांकि इससे पहले कि अन्य लोगों को इसकी जानकारी मिल पाती, दोनों महिलाएं मासूम को अगवा कर फरार हो गईं। बड़े भाई ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
छानबीन के दौरान पार्क के पास एक टेंट हाउस के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों महिलाओं की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं का स्केच तैयार कर लिया है। पुलिस मासूम और आरोपी महिलाओं की तलाश में जुट गई है।