{"_id":"7ad9d9d26c4fba340305f7378f3fdaa4","slug":"child-injured-to-the-knife-attack-in-revenge-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में किराएदार ने बच्चे को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में किराएदार ने बच्चे को चाकू से गोदा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2015 03:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पांच साल पहले हुए विवाद का बदला एक युवक ने मकान मालिक के बारह साल के बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर लिया। बच्चे को सरेआम चाकू से गोद रहे हमलावर को लोगों ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लहूलुहान बच्चे को सेक्टर 11 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आदर्श नगर निवासी भारत कुमार का मोहल्ले में ही वर्कशॉप है। 2010 में उन्होंने अंजनदास नाम के युवक को किराए पर कमरा दिया था। लापरवाह अंजन दास का कुछ माह में ही भारत कुमार से विवाद हो गया था। भारत और उनकी बड़ी बहन ने पीटने के बाद अंजन को घर से भगा दिया था।
विज्ञापन
बदले की भावना लिये अंजन गुड़गांव में रहने लगा था। वहां एक प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा। लगभग पांच साल बाद रविवार को अंजनदास भारत कुमार से बदला लेने आया था। भारत कुमार तो नहीं मिला। उसका बारह साल का बेटा राम वर्कशॉप से वापस लौट रहा था। अंजन ने राम की गर्दन और पेट में चाकू के आठ दस वार कर दिए।
विज्ञापन
बच्चा लहूलुहान हो जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इस दौरान आस पास मौजूद लोगों ने अंजन को दौड़ाकर पकड़ लिया। बच्चे को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती भीड़ हमलावर को काफी पीट चुकी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। एसएचओ सिटी नरेंदर ने बताया कि पांच साल पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए अंजन ने घटना को अंजाम दिया, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।