{"_id":"6b01184ee42af52cfc0e9d2d","slug":"child-dies-after-coming-into-contact-with-an-electrical-transformer-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दर्दनाक हादसा: खेलते हुए छिपने के लिए ट्रांसफार्मर के पीछे गया मासूम, करंट की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: खेलते हुए छिपने के लिए ट्रांसफार्मर के पीछे गया मासूम, करंट की चपेट में आकर मौत
Sat, 21 Nov 2026 09:34 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विकासपुरी के इंदिरा कैंप नंबर-4 स्थित डीडीए मार्केट कॉम्प्लेक्स में छुपन-छुपाई खेलते समय करंट लगने से एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते हुए छिपने के लिए खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर के पीछे पहुंचा था।
विज्ञापन
अंधेरे में उसे ट्रांसफॉर्मर प्लाईबोर्ड जैसा दिखाई दिया और वह उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास में एक इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। काम शुरू होने के बाद से ही ट्रांसफॉर्मर के आसपास का हिस्सा खुला पड़ा था। हादसे के बाद इलाके के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
