फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child and six wounded in the attack dogs.

कुत्तों के हमले में बच्ची समेत छह जख्मी

Wed, 17 Dec 2014 01:23 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Wed, 17 Dec 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
Child and six wounded in the attack dogs.

सोमवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके छह लोगों को घायल कर दिया। गौरतलब है कि 9 दिसंबर को कुछ कुत्तों ने शुएब पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मसूरी में इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक के कारण ग्रामीण बच्चे को अकेले घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। सोमवार को इब्राहिम (65) घर से कब्रिस्तान जा रहे थे कि तभी एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


कुत्ते ने उनकी बाजू और पांव में घाव कर दिया। शोर मचाने पर लोग दौड़ कर पहुंचे और कुत्ते को लाठियाें से पीटकर मार डाला। वहीं, हिना (8) सुबह आठ बजे दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी तभी सड़क पर कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिना को बचाने दौड़ी दुकानदार नसीम की एक अंगुली भी कुत्ते जख्मी कर दी। शेरू (22) घर से जंगल जा रहा था तभी कुत्ते ने हमला कर दिया। वहीं, शाहिद (15) और कादिर (30) को भी कुत्तों ने काटा।

उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधान गफ्फार अली ने बताया कि वे डीएम को मामले से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed