{"_id":"5aa101d84f1c1b512f8b612f","slug":"chief-secretary-case-court-extends-judicial-custody-of-aap-mlas-amanatullah-khan-prakash-jarwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव मामला: कोर्ट ने बढ़ाई AAP विधायक अमानतुल्लाह-जारवाल की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव मामला: कोर्ट ने बढ़ाई AAP विधायक अमानतुल्लाह-जारवाल की न्यायिक हिरासत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
amanatullah khan and prakash jarwal
- फोटो : himanshu soni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में आप के विधायकों अमानतुल्लाह खान व प्रकाश जारवाल की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। पुलिस ने इन विधायकों को 21 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी शेफाली बरनाला टंडन ने आप विधायकों की न्यायिक बृहस्पतिवार को 22 मार्च तक बढ़ा दी। इन विधायकों की जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विधायक प्रकाश जरवाल की जमानत याचिका पर दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाईकोर्ट ने विधायक अमानतुल्लाह की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन
पुलिस का आरोप है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को साजिश के तहत 19 फरवरी की रात मुख्यमंत्री आवास पर बैठक के लिए बुलाया गया।
वहां बुलाकर उनसे मारपीट की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी वहां मौजूद थे।
ये था मामला
prakash jarwal
- फोटो : himanshu soni
मालूम हो कि आप विधायक प्रकाश जारवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई कर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
बता दें कि दिल्ली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से हाथापाई मामले में जेल में बंद आप विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने खारिज कर दिया था जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की थी।
मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज 7 मार्च तक जवाब मांगा था।
बता दें कि मुख्यमंत्री के आवास पर दिल्ली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से हाथापाई मामले में आम आदमी पार्टी के दो विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल जेल में बंद हैं।