फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief of the fear, the right road Breaking redrawn.

मुख्यमंत्री का खौफ, सही सड़क तोड़कर दोबारा बनाई

Wed, 31 Dec 2014 01:02 PM IST
अंकुश बिश्नोई/अमर उजाला, साहिबाबाद
अंकुश बिश्नोई/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 31 Dec 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
Chief of the fear, the right road Breaking redrawn.

वाह! खस्ताहाल सड़कों से परेशान जनता के लिए फंड की कमी है और मुख्यमंत्री आ रहे हैं तो सही सड़क को भी तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। चौंकिए मत, इसकी बानगी लिंक रोड पर देखने को मिली।

विज्ञापन


लिंक रोड को पहले खुरचा गया और फिर डामर बिछाकर नई सड़क तैयार की गई। वहीं, इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली और कौशांबी के साथ ही साहिबाबाद की कॉलोनियों के मुख्य मार्गों के गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन इन सड़कों की सुध लेने के बजाय लिंक रोड को दोबारा बनाने में धन बर्बाद किया गया।
विज्ञापन


जीडीए और नगर निगम अधिकारी मुख्यमंत्री के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। कहीं अव्यवस्था के कारण उन पर गाज न गिर जाए इसके लिए अधिकारी मुस्तैदी से सीएम के दौरे की तैयारियों लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंक रोड और जीटी रोड के जितने हिस्से से मुख्यमंत्री गुजरने वाले हैं, वहां ठीक सड़क को भी दोबारा तोड़कर बनाया जा रहा है। फुटपाथ की मरम्मत हो रही है और ग्रीन बेल्ट को सजाया जा रहा है।


लिंक रोड पर तो सही सड़क को तोड़कर दोबारा उसका निर्माण किया जा रहा है। जीडीए ओएसडी एसपी गुप्ता का कहना है कि टूटी सड़काें की मरम्मत की जा रही है।

गड्ढे में गिरकर मौत

सूर्य नगर पुलिस चौकी के पास कुछ दिन पहले कड़कड़ मॉडल निवासी बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी। वहीं, बृज विहार में गड्ढे में गिरकर एक युवक की टांग टूट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed