फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate new bridge on Yamuna on January 25

नोएडा-दिल्ली ‘नॉनस्टॉप’ सफर के लिए हो जाएं तैयार, तैयारियां जोरों पर

Sun, 20 Jan 2019 06:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will inaugurate new bridge on Yamuna on January 25
ओखला बैराज पर बना नया पुल - फोटो : अमर उजाला

ओखला बैराज पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से जूझने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने जा रही है। नोएडा से दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनाए गए यमुना पर नए पुल का उद्घाटन 25 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। एमपी-2 मार्ग पर करीब 5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के बाद जाम से जूझ रहे नोएडावासियों के लिए ये दूसरा बड़ा तोहफा होगा। दिल्ली टू नोएडा नॉनस्टॉप सफर के लिए 119.95 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए यमुना पुल का जायजा लिया संवाददाता योगेश शर्मा ने। पेश है रिपोर्ट: 

विज्ञापन


6 लेन के पुल पर फर्राटा भरेंगे 1.5 लाख से ज्यादा वाहन
ओखला बैराज के रास्ते रोजाना नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों की संख्या डेढ़ से दो लाख बताई जाती है। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव से निपटने के लिए 6 लेन का नया पुल बनाया गया है। फिलहाल बैराज पर बना पुराना 4 लेन का है, जिसमें 2 लेन जाने के लिए और 2 आने के लिए हैं लेकिन नया पुल शुरू होने के बाद नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता 6 लेन का होगा। दिल्ली से आने वाले वाहन 4 लेन के पुराने बैराज पुल से आएंगे।
विज्ञापन


जैतपुर के लिए अंडरपास 
यमुना का नया पुल दिल्ली में कालिंदी कुंज क्रॉसिंग पर उतरेगा। नोएडा से जैतपुर की तरफ जाने वाले वाहन क्रॉसिंग पर जाम का कारण न बनें, इसको ध्यान में रखते हुए अंडरपास का निर्माण किया गया है। पुल खत्म होने से पहले ही दायीं ओर बने रास्ते से उतरकर वाहन अंडरपास में होते हुए सीधे जैतपुर की तरफ जा सकेंगे। क्रॉसिंग से सिर्फ जसौला की ओर व आगरा कनाल के किनारे सड़क की ओर जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 हजार गमलों से बनाया जा रहा वर्टिकल गार्डन 
यमुना पर बनाया गया नया ब्रिज ग्रीन नोएडा-क्लीन नोएडा का अहसास कराएगा। नोएडा की सरहद में पुल पर लोहे की रेलिंग लगाकर वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा रहा है। छोटे-छोटे गमलों से इसे खूबसूरत बना दिया गया है। फिलहाल 24 हजार गमले लगाए गए हैं। करीब दो करोड़ की लागत से कमांड कंट्रोल रूम तक वर्टिकल गार्डन लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुल क्रॉस कर रहे मेट्रो कॉरिडोर के पिलर पर भी वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा रहा है।


लेकिन टोल की टेंशन बरकरार
फिलहाल, ओखला बैराज खत्म होते ही दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का टोल जाम का सबब बना हुआ है। इस टोल को नए पुल पर शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए तीन लेन अलग से रिजर्व रखी गई हैं, लेकिन नोएडा से दिल्ली जाने वाले भारी ट्रैफिक के लिए टोल सिरदर्द बन सकता है। इसको लेकर भी योजना तैयार की जा रही है।

- 617.80 मीटर लंबा बनाया गया है यमुना पर नया पुल
- 119.95 करोड़ रुपया खर्च किया गया पुल बनाने में
- 4.5 साल का समय लग गया इस पुल को तैयार करने में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed