{"_id":"602e71208ebc3ee9332a1c66","slug":"chief-minister-kejriwal-presented-special-chadar-for-ajmer-sharif-urs-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अजमेर शरीफ को पेश की विशेष चादर, कोरोना के खत्म होने और देश की तरक्की की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अजमेर शरीफ को पेश की विशेष चादर, कोरोना के खत्म होने और देश की तरक्की की मांगी दुआ
Thu, 18 Feb 2021 07:22 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:22 PM IST
सार
सीएम ने अपने संदेश में कहा है कि दिल्ली और पूरी दुनिया से कोरोना खत्म हो। देश में सामाजिक भाई-चारे को बढ़ावा मिलना चाहिए। इससे देश मजबूत होता है...
विज्ञापन
अजमेर शरीफ को पेश की विशेष चादर पेश करते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें वार्षिक उर्स के मौके पर अपने नाम से दरगाह अजमेर शरीफ में विशेष चादर पेश की है। मुख्यमंत्री ने चादर पेश करते हुए दिल्ली और पूरे देश में रह रहे उनके अनुयायियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस बार भी वार्षिक उर्स में अपने नाम की चादर भेंट की। इस बार विशेष प्रकार की चादर बनाई गई है, जिसमें दिल्ली और पूरी दुनिया से कोरोना महामारी दूर हो, इसके लिए दुआ कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम ने अपने संदेश में कहा है कि दिल्ली और पूरी दुनिया से कोरोना खत्म हो। देश में सामाजिक भाई-चारे को बढ़ावा मिलना चाहिए। इससे देश मजबूत होता है। यही औलिया कलाम और मोइनुद्दीन चिश्ती ने भी संदेश दिया है। दिल्ली के साथ-साथ पूरे भारत में रहने वाले लोगों की जिंदगी आसान हो। सरकारें लोगों के लिए काम करें और उनकी जिंदगी को आसान बनाएं।
विज्ञापन
अपने संदेश में केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली की तरक्की हो, देश की तरक्की हो, भारत का नाम उंचा हो और भारत पूरी दुनिया में अपना नाम रौशन करे, ऐसी कामना है।
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 809वां वार्षिक उर्स अजमेर में शुरू हो गया है। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती को हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के नाम से भी जाना जाता है। यह वार्षिक उर्स 14 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा। जिसमें परंपरागत तौर पर हर साल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी के नाम से दिल्ली से चादर भेजी जाती है।