फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister arvind kejriwal will take oath with his cabinet at Ramlila Maidan today

दिल्ली की कैबिनेट: रामलीला मैदान में इन छह मंत्रियों ने ली शपथ, संभालेंगे केजरीवाल का मंत्रिमंडल

Mon, 17 Feb 2020 04:35 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister arvind kejriwal will take oath with his cabinet at Ramlila Maidan today
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार दिल्ली की कमान संभाल ली है। उन्होंने पुराने मंत्रीमंडल के साथ ही दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करने का निर्णय लिया है। उनके साथ ही रामलीला मैदान में छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। 
विज्ञापन




पुराने मंत्रियों के साथ नई सरकार चलाने जा रहे केजरीवाल ने अभी विभागों का बंटवारा नहीं किया है। माना जा रहा है कि विभागों में बड़ा फेरबदल नहीं होगा। यहां पढ़ें आज किन मंत्रियों ने केजरीवाल के साथ ली शपथ-
विज्ञापन


1. मनीष सिसोदिया
पिछली सरकार में शिक्षा व वित्त विभाग की जिम्मेदारी

विभाग की उपलब्धियां-
  • शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी बदलाव
  • पांच सालों में दिल्ली के बजट को दोगुना किया
2. गोपाल राय
पिछली सरकार में  श्रम व विकास मंत्री

विभाग की उपलब्धियां :
  • न्यूनतम मजदूरी कानून के तहत मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी
  • स्मार्ट गांव की परिकल्पना
3. सत्येंद्र कुमार जैन
पिछली सरकार में स्वास्थ्य, बिजली व पीडब्ल्यूडी मंत्री

विभाग की उपलब्यिां :
  • मॉडल के तौर पर मोहल्ला क्लीनिक समेत स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
  • मुफ्त व सस्ती दरों से जुड़ी बिजली योजना को लागू करना

4. कैलाश गहलोत
पिछली सरकार में परिवहन व पर्यावरण मंत्री

विभाग की उपलब्धियां
  • दिल्ली के वायु प्रदूषण में 25 फीसदी की कमी
  • बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त करने से जुड़ी योजना लागू करना
5. इमरान हुसैन
पिछली सरकार में खाद्य व आपूर्ति मंत्री

विभाग की उपलब्धियां :
  • सरकारी राशन वितरण की गड़बड़ियों को दूर करना
  • फर्जी राशनकार्ड पर कार्रवाई
6. राजेंद्र पाल गौतम
पिछली सरकार में समाज कल्याण मंत्री

विभाग की उपलब्धियां :
  • प्रोफेशनल कोर्स के लिए गरीब बच्चों को कोचिंग की सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जय भीम योजना
  • सफाई कर्मियों को स्वावलंबी बनाने के लिए आर्थिक मदद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed