{"_id":"5cc794b1bdec220764027506","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-wife-named-teo-voter-card-complain-bjp-spokesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी के नाम से 2 वोटर कार्ड, भाजपा प्रवक्ता ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी के नाम से 2 वोटर कार्ड, भाजपा प्रवक्ता ने की शिकायत
Tue, 30 Apr 2019 05:50 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 30 Apr 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता पर दो वोटर कार्ड रखने का आरोप लगा है। सोमवार को दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने ये आरोप लगाते हुए तीस हजारी कोर्ट में सुनीता केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि सुनीता केजरीवाल के पास उत्तर प्रदेश और दिल्ली के दो वोटर कार्ड हैं। इतना ही नहीं, हरीश खुराना की मानें तो करीब पांच साल पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भी तीन वोटर कार्ड थे।
विज्ञापन
याचिका में खुराना ने लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास दो आईडी कार्ड हैं। इनमें से एक गाजियाबाद के साहिबाबाद का है और दूसरा चांदनी चौक के सिविल लाइंस का। इस मामले पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई मंगलवार को हो सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले भी ट्विटर पर हरीश खुराना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल पर एक से ज्यादा वोटर कार्ड रखने का आरोप भी लगा चुके हैं। हरीश का कहना है कि सुनीता केजरीवाल एक आईआरएस अधिकारी रह चुकी हैं। साथ ही वे आम आदमी पार्टी की राजनीति से सीधे तौर पर जुड़ी हुई भी हैं। ऐसे में दो वोटर कार्ड रखना निश्चित ही गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कोर्ट इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन