फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Arvind Kejriwal security failure in delhi

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में फिर लगी सेंध, आवास में कारतूस लेकर पहुंचा मस्जिद का केयर टेकर

Wed, 28 Nov 2018 07:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Nov 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal security failure in delhi
मोहम्मद इमरान, इसके पास मिला कारतूस - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 20 नवंबर को दिल्ली सचिवालय में मिर्च फेंकने की घटना के बाद अब मुख्यमंत्री के निवास पर एक मुअज्जिन (मस्जिद का केयर टेकर) कारतूस लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन


 हालांकि, गेट में दाखिल होने से पहले तलाशी के दौरान उसके पर्स से .32 बोर का एक कारतूस कर लिया गया। आरोपी की पहचान गांव चिरौली, लोनी निवासी मोहम्मद इमरान (39) के रूप में हुई। उसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 11.15 बजे की है। आरोपी इमरान दिल्ली वक्फ बोर्ड के तहत काम करने वाले इमामों के साथ सैलरी बढ़वाने की बात करने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट पर पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों को तलाशी के दौरान इमरान के पर्स में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी। जांच करने पर .32 बोर का कारतूस बरामद हुआ।  हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह करोल बाग की मस्जिद बावली वाली में मुअज्जिन है।  

दो-तीन माह पूर्व मस्जिद के दानपात्र में कोई कारतूस को डाल गया था। मस्जिद के इमाम ने उसे कारतूस यमुना में फेंकने के लिए कहा था। लेकिन उसने फेंकने के बजाए अपने पर्स में रख लिया। 

मामला चूंकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा हुआ था, इसलिए  खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच ने भी आरोपी से पूछताछ कर छानबीन की। सिविल लाइन थाना में आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से कारतूस रखने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed