{"_id":"5e0372ba8ebc3e87e577ab20","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-inaugurated-ugr-in-mehrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का दावा, पांच साल में दिल्लीवालों को लगवाएंगे यमुना में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का दावा, पांच साल में दिल्लीवालों को लगवाएंगे यमुना में डुबकी
Wed, 25 Dec 2019 08:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 25 Dec 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पांच साल के भीतर दिल्लीवालों को यमुना नदी में डुबकी लगवाएंगे। वहीं, इस बीच हर घर 24 घंटे पानी पहुंचेगा। केजरीवाल बुधवार को महरौली में यूजीआर का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे। केजरीवाल ने बताया कि 18 लाख लीटर के यूजीआर से इलाके में पानी की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते 70 सालों में दिल्ली की सिर्फ 58 फीसदी कॉलोनियों में पाइप से पानी पहुंच सका था। पांच साल पहले सत्ता हासिल करने पर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने युद्ध स्तर पर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया। नतीजन आज 93 फीसदी कॉलोनी तक पाइप लाइन पहुंच गया है। बचे सात फीसदी कॉलोनियों में अगले एक से डेढ़ साल के भीतर पानी पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि अगर पांच साल में 35 फीसदी कॉलोनी में पाइप पहुंच सकती है तो विपक्ष वालों से 70 सालों में क्यों यह काम नहीं किया। इसका खुद ही जवाब देते हुए कहा कि पानी के गोरखधंधे से यह काम नहीं हो सका था। एक विधान सभा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां के विधायक को टैंकर से हर महीने 12 लाख रुपये मिलते थे। वह 15 साल विधायक रहा। इससे उसने करोड़ों की रकम बना ली। जबकि पांच साल पहले दिल्ली वालों ने जिस इमानदार सरकार को चुना था, उसने यह काम कर दिखाया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यमुना अभी बहुत गंदी है। इसमें सीवर व इंडस्ट्री का पानी गिरता है। लेकिन इसे साफ करने की योजना दिल्ली सरकार ने तैयार कर ली है। पांच साल के अंदर दिल्लीवालों को नदी में डुबकी लगवाने की बात केजरीवाल ने कही। वहीं, लोगों को सलाह दी कि वह मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गंगा स्नान करके आएं। केजरीवाल पांच साल में सबको यमुना में डुबकी लगवाएगा।
केजरीवाल ने माना, चार दिन में आता पानी
अरविंद केजरीवाल ने माना कि अभी कई इलाके हैं, जहां चार दिन में पानी आता है। वहीं, कई इलाकों के लोगों को दो दिन में एक बार पानी मिलता है। केजरीवाल के मुताबिक, बीते पांच साल में हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाया गया है। जबकि अगले पांच साल में 24 घंटे की पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सरकार ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। दूसरे राज्यों से पानी लेने के साथ बारिश के पानी का संचय भी किया जाएगा।
फिजूलखर्ची रोकी, पैसा बचाकर किया काम
अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम में मुफ्त की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विपक्षी सवाल कर रहे हैं कि केजरीवाल पैसा बांट रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने अपने लिए एक हेलीकॉप्टर खरीदा। इसकी कीमत 190 करोड़ रुपये है। जबकि महिलाओं को मुफ्त सफर कराने में सिर्फ 140 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। केजरीवाल ने कहा कि हम भी हेलीकॉप्टर ले सकते थे, लेकिन फिजूलखर्ची रोककर दिल्ली की मां-बहनों की यात्रा मुफ्त कर दी है।