फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Expressed Grief Over Train Accident in Andhra Pradesh News in Hindi

Andhra Train Accident: ट्रेन हादसे पर CM केजरीवाल ने जताया दुख, बोले- देश में बार-बार दुर्घटनाएं होना चिंताजनक

Mon, 30 Oct 2023 09:31 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 09:31 AM IST
सार

Andhra Pradesh Train Accident: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि बीते दिन आंध्र प्रदेश में हुआ ट्रेन दुर्घटना बेहद दुखद है। मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Expressed Grief Over Train Accident in Andhra Pradesh News in Hindi
सीएम केजरीवाल ने ट्रेन हादसे पर जताया शोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Andhra Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की टक्कर में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने ट्रेन हादसे को बताया बेहद दुखद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि बीते दिन आंध्र प्रदेश में हुआ ट्रेन दुर्घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया। उनके साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं, वो जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें। देश में बार-बार इस तरह की ट्रेन दुर्घटनाओं का होना बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जताया शोक
वहीं दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से भी बयान जारी किया गया। बयान में पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने अलामांडा और कांतकपल्ले खंड के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया गया।

रेल मंत्री ने किया मुआवजे का एलान

जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि हावड़ा-चेन्नई रूट पर विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीन कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हादसे की वजह से अब तक कुल 18 ट्रेनें रद्द हुई हैं और 22 ट्रेनों का रूट बदला गया है। रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed