फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Arvind Kejriwal attacked on Prime Minister Narendra Modi

सीएम केजरीवाल का पीएम पर हमला, कहा- दिल्ली के लिए प्रदूषण से भी ज्यादा हानिकारक हैं मोदी

Fri, 30 Nov 2018 05:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal attacked on Prime Minister Narendra Modi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई को मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय से इजाजत मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने मुकदमे को कच्ची कालोनियों को पक्का करने की जैन की योजना से जोड़ा है। उन्होंने कहा है कि केस सिर्फ सत्येंद्र जैन पर नहीं, कच्ची कालोनियों में रहने वाले हर शख्स पर किया गया है।       
विज्ञापन


 केजरीवाल ने बृहस्पतिवार शाम ट्वीट किया कि सत्येंद्र जैन ने कच्ची कालोनियों को पक्का करने की स्कीम बनायी थी। केंद्र ने उसे पास तो नहीं किया, उलटे सत्येंद्र जैन पर केस दर्ज कर दिया। भाजपा कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने के सख्त खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा दिल्लीवालों की दुश्मन है। उन्होंने आगे लिखा, ‘मोदी दिल्ली के लिए प्रदूषण से भी ज्यादा हानिकार हैं’। केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने दूसरा ट्वीट किया कि भाजपा ने यह केस सत्येंद्र जैन पर नहीं किया है, बल्कि कच्ची कालोनियों में रहने वाले हर शख्स पर यह मुकदमा किया गया है।

दूसरी तरफ पार्टी का कहना है कि सत्येंद्र जैन कच्ची कालोनियों को पक्का करने की योजना पर काम कर रहे थे। कच्ची कालोनियों में दिल्ली की तीन चौथाई आबादी रहती है। यह दिल्ली सरकार के चुनावी वायदों का अहम हिस्सा था, लेकिन केंद्र सरकार इसमें रोड़ा अटका रही है। 

पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सत्येंद्र जैन ने 2013 के बाद से किसी भी कंपनी में एक भी पैसा नहीं लगाया है। बावजूद इसके उन पर मुकदमा चलाने की अनुमति गृह मंत्रालय ने दे दी है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed