फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   chief engineer gherao by people facing water crisis

पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया चीफ इंजीनियर का घेराव

Wed, 27 Jul 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
chief engineer gherao by people facing water crisis
पानी की समस्‍या - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में पानी की समस्या से परेशान एनआईटी-2 डी ब्लॉक और एनआईटी-1 जे ब्लॉक की महिलाओं ने नगर निगम के मुख्य अभियंता और एक्सईएन का घेराव किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि कहीं बदबूदार पानी मिल रहा है तो कहीं पानी में रेत आ रहा है। महीनों से समस्या बनी हुई है समाधान करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। डी ब्लॉक निवासी पुष्पा रानी, राजेश भाटिया, हरीश कुमार, तिलक कुमार और शिमली का कहना है कि यहां काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


ट्यूबबेल लगने के बाद भी रेतीला और गंदा पानी आ रहा है। इस संबंध में कई बार संबंधित एसडीओ और जेई को सूचना दी गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। जब पानी का टैंकर भिजवाने को कहा गया तो उसे भी मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि पिछले शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने टैंकर भिजवाने को कहा था लेकिन अभी तक नहीं भेजा। मुख्य अभियंता ने जल्द समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है।


वहीं एनआईटी वन-जे ब्लॉक  की महिलाओं ने एक्सईएन एसके बंसल का घेराव किया। स्थानीय निवासी गुलबाग, चंचल, डिंपल, चरण सिंह आदि का कहना है कि पीने के पानी में सीवर का पानी मिलकर आ रहा है। पानी में इतनी बदबू आती है कि उससे नहाना भी मुश्किल है।

अब शायद बच्चों को मिल जाए पानी
-घेराव करने आई एक महिला का कहना था कि उनकी शादी के 25 साल बीत गए लेकिन उन्हें आज तक सप्लाई का पानी नसीब नहीं हुआ। अब शायद उनके बच्चों को पानी मिल जाए। लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है। इस पर एक्सईएन बंसल ने चुटकी लेते हुए कहा कि आपको उस इलाके में शादी ही नहीं करनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed