फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chidambaram has joined the legal team of aap admi party that will argue in supreme court

अब चिदंबरम की शरण में गए केजरीवाल, माकन ने पूछा- क्या अब माफी मांगेगी AAP

Sat, 04 Nov 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Nov 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
Chidambaram has joined the legal team of aap admi party that will argue in supreme court
चिदंबरम - फोटो : ani

राजनीति और सार्वजनिक मंचों पर भले ही आम आदमी पार्टी अन्य राजनीतिक दलों जैसे कांग्रेस की आलोचना करती हो लेकिन मुसीबत में फंसने पर उनकी मदद लेने से परहेज भी नहीं करती।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को हायर किया है। असल में चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार की ओर से केस लड़ेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दे रखी है जिसमें एलजी को दिल्ली का बॉस बताया गया है।
विज्ञापन


अब केजरीवाल, पी. च‌िदंबरम को अपना वकील बनाने के ल‌‌िए कांग्रेस के न‌िशाने पर हैं। कभी च‌िदंबरम को भ्रष्ट नेता बताने वाले केजरीवाल ने जब उन्हें ही अपना वकील न‌ियुक्त क‌िया तो कांग्रेस के द‌िल्ली अध्यक्ष ने उन्हें ट्वीट कर ताना मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अजय माकन ने ट्वीट क‌िया, 'केजरीवाल आखिरकार चिदंबरम के कदमों में झुक गए।'



वहीं एक अन्य ट्वीट में माकन ने ल‌‌िखा 'मुबारक हो पी. चिदंबरम। एक समय आपके सबसे बड़े आलोचक रहे अरविंद केजरीवाल और AAP ने आपको दोषों से मुक्त कर द‌िया है।क्या अब AAP माफी मांगेगी।'


बता दें क‌ि पी. चिदंबरम उस लीगल टीम का हिस्सा होंगे जो सु्प्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार की पक्ष में जिरह करेगी। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें राज्य सरकार और उप-राज्यपाल के अधिकारों के बारे में एलजी को ही असल मुखिया बताया गया है।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने कई मौके पर कांग्रेस पार्टी सहित पी चिदंबरम के जमकर आलोचना की है। यहां तक की चिदंबरम पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जूता फेंकने वाले को पार्टी ने में न सिर्फ जगह दी बल्कि उन्हें पार्टी ‌का टिकट दिया जिससे वह विधायक भी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed