फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhattisgarh MLA Renuka Singh had to delete a post after it went viral on social media

Chhattisgarh: कॉपी पेस्ट की हड़बड़ी, विधायक रेणुका सिंह ने की गड़बड़ी, इस वजह से पोस्ट किया डिलीट

Wed, 17 Jan 2024 10:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 10:41 PM IST
सार

विधायक रेणुका सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिताजी के निधन की खबर को अपने पोस्ट पर साझा किया। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें ये पोस्ट डिलीट करना पड़ा। 

विज्ञापन
Chhattisgarh MLA Renuka Singh had to delete a post after it went viral on social media
विधायक रेणुका सिंह ने किया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बेव पोर्टल के चलन बढ़ने के उपरांत लगातार खबरों को तेजी से पब्लिश करने के चक्कर में समाचार संकलनकर्ता कॉपी पेस्ट कर अपने-अपने पोर्टल में पब्लिश कर खबरों को तेजी से वायरल कर रहे हैं। ऐसे ही एक दस्ता आज पूर्व केंद्रीय राज्य लमंत्री एवं सोनहत भरतपुर से नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह के द्वारा घटित हुई।
विज्ञापन



विज्ञापन



भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिताजी लक्ष्मी नारायण देव छोटे जमीदार साहब सुकमा का 11 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया। जिसके बाद उक्त जानकारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने फेसबुक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद हुबहू पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सोनहत भरतपुर की नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया। जिसके बाद कई लोगों ने समझा कि रेणुका सिंह के पिता का निधन हो गया है। हालांकि बाद में विधायक को गलती का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत उक्त पोस्ट को डिलीट कर सोशल मीडिया से हटा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed