{"_id":"65a80a2873306be219074b66","slug":"chhattisgarh-mla-renuka-singh-had-to-delete-a-post-after-it-went-viral-on-social-media-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कॉपी पेस्ट की हड़बड़ी, विधायक रेणुका सिंह ने की गड़बड़ी, इस वजह से पोस्ट किया डिलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कॉपी पेस्ट की हड़बड़ी, विधायक रेणुका सिंह ने की गड़बड़ी, इस वजह से पोस्ट किया डिलीट
Wed, 17 Jan 2024 10:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:41 PM IST
सार
विधायक रेणुका सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिताजी के निधन की खबर को अपने पोस्ट पर साझा किया। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें ये पोस्ट डिलीट करना पड़ा।
विज्ञापन
विधायक रेणुका सिंह ने किया पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों बेव पोर्टल के चलन बढ़ने के उपरांत लगातार खबरों को तेजी से पब्लिश करने के चक्कर में समाचार संकलनकर्ता कॉपी पेस्ट कर अपने-अपने पोर्टल में पब्लिश कर खबरों को तेजी से वायरल कर रहे हैं। ऐसे ही एक दस्ता आज पूर्व केंद्रीय राज्य लमंत्री एवं सोनहत भरतपुर से नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह के द्वारा घटित हुई।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिताजी लक्ष्मी नारायण देव छोटे जमीदार साहब सुकमा का 11 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में स्वर्गवास हो गया। जिसके बाद उक्त जानकारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने फेसबुक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पोस्ट किया था।
विज्ञापन
जिसके बाद हुबहू पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सोनहत भरतपुर की नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया। जिसके बाद कई लोगों ने समझा कि रेणुका सिंह के पिता का निधन हो गया है। हालांकि बाद में विधायक को गलती का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत उक्त पोस्ट को डिलीट कर सोशल मीडिया से हटा लिया।