फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chhath Puja public holiday in Delhi on November 7

Chhath Puja Holiday: दिल्ली में छठ पर्व पर रहेगा एक दिन का अवकाश, एलजी के प्रस्ताव पर सीएम की हरी झंडी

Tue, 05 Nov 2024 02:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Nov 2024 02:24 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में छठ पर्व को लेकर सात नवंबर को अवकाश रहेगा। दिल्ली सरकार की तरफ से जल्द ही अवकाश को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Chhath Puja public holiday in Delhi on November 7
आतिशी, सीएम दिल्ली - फोटो : X/AAP

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में छठ पर्व को लेकर सात नवंबर को अवकाश रहेगा। दिल्ली सरकार की तरफ से जल्द ही अवकाश को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सीएम अतिशी ने कहा कि छठ पर्व पर भव्य आयोजन किए जाएंगे। एलजी के प्रस्ताव को सीएम आतिशी ने हरी झंडी दिखा दी है। इससे पहले एलजी वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें छठ के दिन छुट्टी की मांग की गई थी। 

इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर सात नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था, इस पर मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानाकरी दी कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सात नवंबर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में उपराज्यपाल ने लिखा था, कुछ ही दिनों में हम छठ मना रहे होंगे। आस्था का यह महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन जब अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है। इस साल सात नवंबर को पड़ने वाला यह दिन पहले से प्रतिबद्ध अवकाश के रूप में घोषित है। मेरा आग्रह है कि सरकार सात नवंबर को पूर्णकालिन अवकाश के रूप में घोषित करे और इससे संबंधित फाइल शीघ्रातिशीघ्र प्रेषित की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed