फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chemist and druggist federation Uttar Pradesh goes on strike on 28 march

28 को नहीं मिलेंगी दवाईयां

Wed, 26 Mar 2014 01:15 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 26 Mar 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
Chemist and druggist federation Uttar Pradesh goes on strike on 28 march

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश ने 28 मार्च को दवा विक्रेताओं से दुकान बंद करने का आह्वाहन किया है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा नई ड्रग पॉलिसी शेड्यूल एच वन और फार्मासिस्ट की अनिवार्यता के विरोध में यह अपील की गई है। गौतमबुद्ध नगर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप खन्ना ने बताया जिले की सभी दवा की दुकानें बंद रहेंगी।

हालांकि एक दिवसीय बंद पर अस्पतालों में 24 घंटे खुली रहने वाली दुकानें खुली रहेंगी। अनूप खन्ना ने कहा कि खुदरा दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता एक चुनौती है। दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त की जानी चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा नारकोटिक्स एवं साइकोट्रापिक सब्सटेंस की दवाओं को बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जैसे प्रावधानों को तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए।

संगठन ने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्ष और लोकसभा के सभी प्रत्याशियों से दवा व्यवसायी विरोधी नीतियों में सुधार की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed