फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chemical attacl mock drill on JLN metro

केमिकल हमले से बचाव के लिए मॉकड्रिल

Wed, 30 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
chemical attacl mock drill on JLN metro
मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों द्वारा हमले के नए-नए तरीके से आम लोगों को बचाने के लिए मंगलवार को सीआईएसएफ ने मॉकड्रिल की। केमिकल हमले होने पर सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां और बचाव करने के लिए की गई मॉकड्रिल में सीआईएसएफ के अलावा देश की सभी बड़ी सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


मॉकड्रिल जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन पर हुई। सीआईएसएफ के प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर की लाइफ लाइन मेट्रो में दिन प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। आतंकी भीड़ वाले स्थानों पर हमले की साजिश रचते रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे हमले के समय सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां जांचने के लिए मॉकड्रिल की गई। इसमें एनडीआरएफ, एनएसजी, डीएमआरसी, डीडीएमए, आईबी, डीएफएस, कैट्स, डीएमआरपी, पुलिस कमांडो और स्वात टीम को शामिल किया गया। इस मौके पर सीआईएसएफ के डीजी ओपी सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed