फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Check the accuracy of voter in only 2 rupee

सिर्फ दो रुपये में पकड़वाएं फर्जी वोटर

Wed, 09 Apr 2014 12:23 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
Check the accuracy of voter in only 2 rupee

चुनाव आयोग ने फर्जी वोटरों को पकड़ने के लिए इस बार एक खास व्यवस्था की है। इसके तहत कोई भी शख्स फर्जी वोटर को पकड़वा सकता है।

विज्ञापन


अगर आपको लगता है कि पोलिंग बूथ पर कोई फर्जी वोटर वोट डाल रहा है तो इसके लिए बस दो रुपये शुल्क जमा कर के उसकी वैधता और सत्यता को चैलेंज किया जा सकता है।

यही नहीं चेक कराने वाले की गोपनीयता को बनाए रखा जाएगा। यानी अगर आप यह नहीं बताना चाहते हैं कि जिसकी शिकायत आप कर रहे हैं, या जिसका जांच आप कराने जा रहे हैं, वह आपका नाम जाने तो आयोग इसे गोपनीय रखेगा।

विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी करेगा छानबीन

Check the accuracy of voter in only 2 rupee

जैसे ही कोई वोटर या फिर कोई शख्स किसी भी व्यक्ति पर शंका जाहिर करते हुए उसकी सत्यता और वैधता की जांच के लिए दो रुपये का शुल्क जमा करेगा, तुरंत पीठासीन अधिकारी सक्रिय हो जाएंगे और उस वोटर की छानबीन शुरू कर देंगे।

अभी तक ऐसा होता रहा है कि अगर किसी वोटर की आईडी स्पष्ट नहीं है तो एजेंट वोटर को फर्जी बताकर वोट डालने से वंचित करवा देता था। लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो सकेगा।

वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंचे किसी भी वोटर की आईडी में फोटो आदि स्पष्ट नहीं है, तो भी उसे फर्जी बताना एजेंट के लिए आसान नहीं होगा। एजेंट का मौखिक आरोप पीठासीन अधिकारी नहीं मानेंगे। इसके लिए आरोप लगाने वाले को दो रुपये चैलेंज शुल्क जमा करना होगा।

शिकायतकर्ता पर नहीं आएगी कोई आंच

Check the accuracy of voter in only 2 rupee

आपकी शिकायत पर हुई छानबीन में अगर वोटर वास्तव में फर्जी निकला तो फर्जी वोटर की जांच के लिए शुल्क के तौर पर दिए गए आपके दो रुपये भी आपको वापस कर दिए जाएंगे।

दरअसल, फर्जी वोटर की शंका जाहिर करते हुए जब आप दो रुपये को शुल्क जमा करेंगे तो पीठासीन अधिकारी आपको एक रसीद देगा। वोटर फर्जी निकलने पर यह रसीद दिखाकर अपने पैसे वापस पाए जा सकते हैं।

आपके अच्छी बात ये है कि आप के द्वारा की गई शिकायत पर छानबीन के बाद वोटर फर्जी नहीं निकला तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपके साथ बस इतना होगा कि आपने जो दो रुपये शुल्क के तौर पर दिए हैं, वह जब्त कर लिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने ऐसे निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed