फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheating on the pretext of getting Mudra loan in Delhi

मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी: दो सगे भाइयों समेत पांच जालसाज गिरफ्तार, ऐसे हुआ गैंग का पर्दाफाश

Mon, 12 Sep 2022 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Sep 2022 10:22 AM IST
सार

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि हितेष ने नेशनल क्राइम पोर्टल पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत की। जांच के बाद मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन
Cheating on the pretext of getting Mudra loan in Delhi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में रोहिणी साइबर सेल ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5 क्रेडिट व डेबिट कार्ड, 17 मोबाइल फोन, 24 सिमकार्ड व एक लैपटॉप बरामद किया है। आरोपी दो साल से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे और छह माह में ठिकाना बदल देते थे। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान चांद नगर निवासी पंकज बरेजा, गगन बरेजा, सब्जी मंडी निवासी श्रेय रस्तोगी, बुराड़ी निवासी निशांत और जयपुर राजस्थान निवासी वरुण गौतम के रूप में हुई है। पंकज और गगन सगे भाई हैं। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि हितेष ने नेशनल क्राइम पोर्टल पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत की। 
विज्ञापन


शिकायत पर रोहिणी साइबर सेल थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान लिया। उसने बताया कि एक जून को उनके पास एक मैसेज आया। इसमें लोन देने की बात लिखी गई थी। उसे रुपयों की जरूरत थी। ऐसे में उसने दिए मोबाइल नंबर पर फोन किया।     फोन पर बात करने वाली महिला ने बताया कि वह लोन विभाग से    बोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने चार फीसदी ब्याज दर पर पांच लाख का लोन देने की बात कही। इसके बाद महिला ने पीड़ित को व्हाट्सएप नंबर पर दस्तावेज भेजने के लिए कहा। अगले दिन महिला ने पीड़ित से लोन के मद में 510 और 54 सौ एक बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा। पीड़ित ने पैसे को खाते में डाल दिया। लेकिन लोन नहीं मिलने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस को तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी मोतीनगर में मौजूद हैं। 
 

पुलिस टीम ने छापा मारकर चार आरोपी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पंकज बरेजा ने बताया कि वह अपने भाई गगन बरेजा के साथ मिलकर लोगों को ठगता था। इस काम के लिए उसने सात महिलाओं को टेली कॉलर रखा था। वरुण गौतम लोगों के मोबाइल पर लोन दिलाने का मैसेज भेजता था। 

फिर उनसे संपर्क करते थे।  आरोपी दोनों भाई लैपटॉप पर लोन आवंटित होने का फर्जी कागजात तैयार कर लेते थे। पुलिस ने वरुण को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टेली कॉलर के तौर पर काम करने वाली महिलाओं को नोटिस भेजकर तफ्तीश में जुड़ने के लिए कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed