फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cheating of lakhs from teacher on pretext of giving profit on investment in stock market

Delhi Crime: निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर शिक्षिका से 12.80 लाख की ठगी, फेसबुक के जरिए हुई बात

Tue, 14 Jun 2022 06:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jun 2022 06:16 AM IST
सार

सेक्टर सात रोहिणी में रहने वाली अंजना सर्वोदय विद्यालय में गेस्ट शिक्षिका है। फेसबुक के जरिए उसकी बात ठग से हुई। उसने अपना नाम नाम रोहित सहरावत बताया। उसने कहा कि वह सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है और मेट्रो में कार्यरत है। उसने स्टॉक मार्केट में पैसे निवेश करने पर दोगुना मुनाफा का झांसा देकर अंजना से लाखों रुपये ठग लिये। 

विज्ञापन
cheating of lakhs from teacher on pretext of giving profit on investment in stock market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रोहिणी इलाके में स्टॉक मार्केट में पैसे निवेश करने पर दोगुना मुनाफा का झांसा देकर एक शिक्षिका से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फेसबुक के जरिए जान पहचान कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने किश्तों में कुछ रुपये का भुगतान किया और फिर पीड़िता के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सेक्टर सात रोहिणी में रहने वाली अंजना सर्वोदय विद्यालय में गेस्ट शिक्षिका है। साइबर सेल में दी शिकायत में उसने बताया कि वर्ष 2020 में एक फेसबुक खाते के मैसेंजर से उसके पास एक मैसेज आया। उसके बाद उसकी बात शुरू हो गई। फेसबुक खाते वाले ने अपना नाम रोहित सहरावत बताया। उसने कहा कि वह सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है और मेट्रो में कार्यरत है।
विज्ञापन

 
कुछ दिन बात करने के बाद उसने बताया कि वह स्टॉक मार्केट में पैसे लगाता है। उसने पीड़िता को बताया कि अगर वह अपने पैसे का निवेश स्टॉक मार्केट में करती है तो छह महीने में उसके पैसे दोगुने हो जाएंगे। शिक्षिका उसकी बातों में आ गई। उसने अपना और परिवार के अन्य सदस्यों का करीब 18 लाख रुपये उसके बैंक खातों में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने प्लान के मुताबिक उसके बैंक खाते में 5.20 लाख जमा करवाए। उसके बाद पैसे वापस करने को लेकर बहाना बनाने लगा। फिर आरोपी ने एक एक कर अपना नंबर बंद करना शुरू कर दिया और उसके नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी से कभी नहीं मिली। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस छानबीन करने के बाद ठगी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबरों और बैंक खाते की जांच कर आरोपी की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed