{"_id":"251485a570e06f134ee49c4d7aa0cb6a","slug":"cheap-home-loans-for-ncr-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR के लोगों को सस्ता होम लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR के लोगों को सस्ता होम लोन
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 Dec 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने एनसीआर के लोगों को दूसरे बैंकों के मुकाबले सस्ती दर पर होम लोन देने की योजना शुरू की है।
विज्ञापन
बैंक के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन का कहना है कि अभी अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक 10.25 रेट पर होन लोन दे रहे हैं। उस पर से औपचारिकता इतनी कि उसे पूरा करने में काफी समय बीत जाता है।
जबकि उनके बैंक ने लोन लेने के तरीके को औरों से आसान रखा है। सर्व ग्रामीण बैंक होम लोन 10.10 की दर पर ब्याज दे रहा है। यह सुविधा 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
योजना शुरू करने के अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक विमल खेड़ा, नोडल अधिकारी आरएस यादव, मुख्य प्रबंधक एएस यादव, एसके वत्स व क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन