फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Charlie Peng was in touch with Chinese people via whatsapp

व्हाट्सएप पर चीनी लोगों के संपर्क में था चार्ली, जासूसी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

Mon, 24 Sep 2018 05:22 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
Charlie Peng was in touch with Chinese people via whatsapp
arrested

जासूसी के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े चीनी नागरिक तसाओ लुंग उर्फ चार्ली पेंग (39) सोशल साइट पर कई चीनी लोगों के संपर्क में था। वह ज्यादातर व्हाट्सएप पर अपनी भाषा में बातें करता था। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी चीन में किन-किन लोगों के संपर्क में था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल उसके चैटिंग को अनुवाद कराने में जुटी है। साथ ही आरोपी की हिमाचल यात्रा को लेकर भी जांच चल रही है। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी चार्ली पेंग को हिंदी व अंग्रेजी ठीक से नहीं आती नहीं हैं। इसके चलते पूछताछ के लिए ट्रांसलेटर की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

धर्मशाला जाने की बात से कर रहा है इंकार

आरोपी की हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला यात्रा के बारे में जांच की जा रही है। हालांकि, आरोपी धर्मशाला जाने की बात से इंकार कर रहा है। इसलिए उसकी मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। आरोपी का पांच दिन का दूसरा पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। 

उसे कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चीनी नागरिक चार्ली पेंग को 13 सितंबर को मजनूं का टीला से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी करीब आठ वर्ष से भारत में चार्ली पेंग नाम से रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed