{"_id":"5d9141b68ebc3e01390a840e","slug":"charge-sheet-on-ips-for-misconduct-with-facebook-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक मित्र से दुष्कर्म में आईपीएस पर आरोप पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक मित्र से दुष्कर्म में आईपीएस पर आरोप पत्र
Mon, 30 Sep 2019 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। पुलिस का आरोप है कि आईपीएस धृतिमान सरकार ने नई दिल्ली के एक होटल में जनवरी 2018 में युवती से दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर उससे सारे संबंध तोड़ लिए।
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट में पेश आरोप पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आईपीएस धृतिमान सरकार ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर चैटिंग और वीडियो कॉल का सिलसिला शुरू किया। युवती से दिल्ली में 27 जनवरी को धृतिमान मिला।
विज्ञापन
तब ये दोनों डिनर के लिए वसंत कुंज स्थित एक मॉल में गए थे। बाद में ये दोनों दोबारा मिले। इस बार आईपीएस अधिकारी ने युवती को एक चॉकलेट खिलाई। इसे खाने के बाद उसे चक्कर आने लगा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसके बाद आरोपी उसे होटल ले गया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उससे माफी मांगी और शादी करने का वादा किया। पश्चिम बंगाल लौटने के बाद आईपीएस पीड़िता से बातचीत करता रहा, लेकिन जब पीड़िता ने उससे शादी के लिए कहा तो उसने बात करना बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उसने सोशल मीडिया पर भी उसे ब्लॉक कर दिया।
पीड़िता ने मई 2018 में बाराखंभा थाना पुलिस को इस बाबत शिकायत दी थी। इसके बाद केस की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। जांच की शुरुआत में आईपीएस ने दुष्कर्म के आरोपों को खारिज किया, लेकिन बाद में माना कि वह पीड़िता से मिला था।
उसने दावा किया कि दुष्कर्म वाले दिन वह पीड़िता के साथ नहीं था। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस पर सही जांच न करने और आरोपी पर अपने रसूख का इस्तेमाल कर उस पर व उसकी मां पर झूठा केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया था।