फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   charge sheet against 6 Policemen in delhi.

अगवा कर हत्या के मामले में छह पुलिसवालों पर चार्जशीट

Fri, 29 Aug 2014 06:21 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
charge sheet against 6 Policemen in delhi.

बीती 26 मई को उत्तम नगर इलाके से 30 वर्षीय मनोज के अपहरण, प्रताड़ना और उसकी मौत के मामले में छह पुलिसवालों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सतीश कुमार अरोड़ा की अदालत में हेड कांस्टेबल भूप सिंह, कांस्टेबल राजेश यादव, राजेश सोलंकी, उत्तम, सुधीर और अरविंद पर आरोप लगाते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपपत्र में कहा गया कि इन पुलिसवालों ने उत्तम नगर इलाके से मनोज का अपहरण किया। उसे दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर थाने की पुरानी बिल्डिंग में अवैध रूप से बंद रखा और उसे बुरी तरह से प्रताड़ित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में छोड़ दिया लावारिस

charge sheet against 6 Policemen in delhi.

इतना ही नहीं हालत बिगड़ने पर उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले तो गए लेकिन उसे लावारिस छोड़ वहां से फरार हो गए जिससे उसकी मौत हो गई।

चार्जशीट में बताया गया है कि इन पुलिसवालों ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए उसकी सभी चीजें नष्ट कर दीं। इन सभी पुलिसकर्मिंयों पर हत्या, अपहरण और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने इन सभी पर आईपीसी की धारा ,365, 302, 201 और 34 के तहत मुकद्दमा चलाने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed