फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chaos for contracts in noida authority

मंत्री से लेकर संत्री तक में होड़ है यहां

Fri, 21 Feb 2014 05:18 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Feb 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
Chaos for contracts in noida authority

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में निर्माण कार्यों के ठेके लेने के लिए मंत्री से लेकर संत्री तक में होड़ मची है। सिफारिश करने में लखनऊ में बैठे कुछ अधिकारी भी पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन


ऐसे में स्थानीय अधिकारी परेशान हैं। हाल यह है कि सत्तारूढ़ दल के कुछ पदाधिकारी भी लखनऊ में बैठकर सत्ता की हनक दिखाने में पीछे नहीं हैं।

ग्रेनो प्राधिकरण ने पिछले दिनों निर्माण कार्य का टेंडर निकाला था। लोकसभा चुनाव से पूर्व निकले इस टेंडर को लेकर कुछ ज्यादा ही सरगरर्मी है। ठेकेदारों का प्राधिकरण कार्यालय में जमावड़ा लगा हुआ है। ठेकेदार ठेका लेने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ...तो अब नहीं कर पाएंगे मीटर से छेड़छाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके के लिए जहां कुछ मंत्री अधिकारियों को फोन कर चुके हैं, वहीं लखनऊ में बैठे कुछ अधिकारी और उनके पीएस भी फोन कर अपने चहेतों को ठेका देने की सिफारिश कर रहे हैं। एक ठेकेदार ने मिलने के लिए विजिटर स्लिप भिजवाई और उसमें केयर आफ में एक मंत्री का नाम लिख दिया।

बृहस्पतिवार को प्राधिकरण में एक अधिकारी के नाम फैक्स आया। फैक्स करनेवाले सपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने उसमें कहा कि फलां व्यक्ति को ठेका दिला दें।

इतना ही नहीं, ठेका चाहने वाले ऐसे कई लोग कार्यालय में प्रवेश से पहले ही कहलवा देते हैं कि अकेले में मिलना है। कुल मिलाकर सिफारिशें प्राधिकरण अधिकारियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। एक अधिकारी ने ऑफ द रिकॉर्ड कहा कि ऐसी सिफारिशें आ रही हैं, लेकिन खुलकर बोलने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed