{"_id":"5c5f4be3bdec22297827af34","slug":"chaos-after-meeting-of-jignesh-mevani-in-east-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की सभा के बाद हंगामा, जूता फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की सभा के बाद हंगामा, जूता फेंका
Sun, 10 Feb 2019 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Feb 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
jignesh mewani
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात हुई गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की सभा के बाद जमकर हंगामा हुआ। भीड़ में से किसी ने उन पर जूता भी फेंका। देशद्रोह के आरोप लगा रहे अज्ञात युवकों ने मेवाणी का घेराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की डीसीपी मेघना यादव ने जूता फेंकने से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेवाणी की कार और हंगामा करते युवक दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने भीड़ में से जूता जिग्नेश मेवाणी की ओर फेंका था।
विज्ञापन
डीसीपी मेघना यादव ने बताया कि हंगामा उस समय हुआ जब सभा खत्म होने के बाद जिग्नेश मेवाणी जा रहे थे। उसी वक्त कुछ लोगों ने नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने समय रहते सुरक्षा कवच बनाकर हालात पर नियंत्रण पा लिया। बताया जा रहा है कि रानी गार्डन के अंबेडकर पार्क में हल्ला बोल अभियान के तहत सभा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
इसमें वक्ताओं के भाषण जातिवाद पर पहुंच गए। इससे लोग भड़क उठे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक शख्स ने सभा से जाते जिग्नेश मेवाणी की ओर जूता फेंका। इसी बीच कुछ और युवकों ने उनकी कार का घेराव कर सभास्थल के गेट पर नारेबाजी की।
बताया जा रहा है कि इस सभा में जिग्नेश मेवाणी, उमर खालिद और भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सम्राट अतिथि थे। सभा स्थानीय निवासी विजय सिंह ने आयोजित कराई थी। सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि रात 10 बजे तक चली सभा में जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद ने पीएम मोदी को दलित विरोधी कहा था।
सभा में जेएनयू के काफी छात्र मौजूद होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग की गई थी। सभा में किसी भी तरह की गलत बयानबाजी नहीं हुई है।
गौर करने वाली बात यह है कि अपने कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर साझा करने वाले विधायक जिग्नेश मेवाणी ने शनिवार देर रात तक इस सभा को लेकर न तो कोई पोस्ट साझा की और न ही किसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नरेला में घेराव पर विरोध जताया है, लेकिन अंबेडकर पार्क की सभा पर कुछ नहीं लिखा है।