{"_id":"5d96971c8ebc3e01656e9251","slug":"chaos-after-bag-found-near-akshardham-temple-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षरधाम मंदिर के पास लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षरधाम मंदिर के पास लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी
Fri, 04 Oct 2019 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
Akshardham Temple
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास बृहस्पतिवार शाम एक लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस के अलावा बम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और आसपास से लोगों को हटाया।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को बैग से कुछ पकड़े व अन्य सामान बरामद हुआ। इस बीच बैग का मालिक भी वहां पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि गलती से उसका बैग छूट गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम राहगीरों ने अक्षरधाम मंदिर के पास बस स्टैंड के नजदीक लगी बेंच पर एक लावारिस बैग होने की सूचना पुलिस को दी। कॉलर ने बैग में बम होने की आशंका जताई।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि उस समय उनकी टीम पास में ही मौजूद थी। फौरन मौके पर पहुंचकर बैग की छानबीन की गई। उसमें कुछ नहीं मिला। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को देखने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।