फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changur Baba had also converted a teenager from Faridabad

छांगुर बाबा का फरीदाबाद कनेक्शन: युवती का धर्म परिवर्तन, आयतें याद करने पर देता खाना, दुष्कर्म की बात आई सामने

Fri, 11 Jul 2025 10:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Jul 2025 10:27 PM IST
सार

फरीदाबाद में एक युवती ने छांगुर बाबा और सहयोगियों पर धर्म परिवर्तन, अपहरण, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया।

विज्ञापन
Changur Baba had also converted a teenager from Faridabad
छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म परिवर्तन का रैकेट चला रहे यूपी के छांगुर बाबा का फरीदाबाद कनेक्शन भी सामने आया है। पॉक्सो एक्ट, अपहरण, दुष्कर्म का केस अब मुजेसर थाने में दर्ज कराने वाली युवती ने ये आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि साल 2023 में जब वो 16 साल की थी। इसी दौरान उसकी सहेली नेहा ने अपने भाई आमिर से उसकी दोस्ती कराई। इसके बाद दोस्त का परिवार उसे दिल्ली निजामुद्दीन दरगाह ले गया और छांगुर बाबा से मिलवाकर धर्म परिवर्तन करवाया।

विज्ञापन


छांगुर बाबा ने युवती को ताबीज दिया 
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि छांगुर बाबा से मिलवाने के दौरान दोस्त नेहा ने कहा कि ये मेरे भाई आमिर की होने वाली बीबी है। मौलाना ने पूछा कि ये हिंदू है या मुसलमान, तब आमिर ने कहा कि ये हिंदू है। इसके बाद छांगुर बाबा ने कहा कि इस लड़की के साथ-साथ तुम सभी जन्नत नसीब करोगे। पहले तुम लोग इस लड़की का धर्म परिवर्तन करा दो और फिर इससे निकाह कर सकते हो। छांगुर बाबा ने युवती को ताबीज दिया और बोला कि इसे अभी पानी में पिला दो साथ ही उर्दू में लिखी पर्ची दी और बोले ये रोज सुबह पी लेना।

विज्ञापन

आमिर ने ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
युवती का आरोप है कि जून 2023 में आमिर उसे अपने साथ गोच्छी एरिया में रहने वाली अपनी भाभी सबीना के घर ले गया। वहां नेहा भी मौजूद थी। वहां आमिर ने युवती से छेड़छाड़ की। युवती के मना करने पर नेहा ने आमिर के साथ मिलकर जबरदस्ती करवाई और युवती की अश्लील फोटो खींचने के साथ ही वीडियो बना ली। इन फोटो व वीडियो से आमिर ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू किया और बुलाकर दुष्कर्म करता रहा।

घर में दो महीने तक रखा
14 मार्च 2024 को आमिर ने युवती को अपने कमरे पर बुलाया, तब युवती की मां व अन्य परिवार वाले आए और उसे मुक्त कराया। साथ ही मुजेसर थाने में आमिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 4-5 दिन बाद नेहा ने युवती के पास इंस्टाग्राम पर कॉल कर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। 5 अप्रैल 2024 को अपने घर दिल्ली नांगलोई ले गई। नेहा वहां पर अकेले रहती थी। युवती को दो महीने वहां रखा गया।

दिल्ली पुलिस के जवान ने भी किया दुष्कर्म
युवती के अनुसार, दिल्ली नांगलोई में नेहा के घर पर दिल्ली पुलिस का जवान नवाब खान नेहा से मिलने आता था। वो युवती से भी मजाक करता था। फिर चार महीने नवाब खान के घर पर युवती को ले जाया गया। वो अपनी ड्यूटी उस समय रोहिणी थाने में बताता था। युवती के अनुसार वो नवाब खान के घर पर जब अकेली होती थी तो आरोपी दुष्कर्म करता था। उसकी पत्नी उस दौरान बाजार व बच्चे ट्यूशन गए हुए होते थे।

उर्दू की आयतें याद कर सुनाने पर ही देते थे खाना
चार महीने बाद नेहा खान और नवाब युवती को दिल्ली नांगलोई के कमरुद्दीन नगर में ले गए और किराये पर एक कमरा लेकर उसे रखा। वहां पर युवती का नाम आयत खान बताया गया। युवती को हिंदी में लिखे उर्दू कलमे और नमाज की आयतें लिख कर याद करवाई जाती थी। इनको याद कर सुनाने के बाद ही नेहा युवती को खाना देती थी।

बुरखा पहनाकर अदालत ले गए और बयान दर्ज कराकर आमिर की जमानत करवाई
युवती को नेहा अपने परिवार वालों के पास द्वारका सेक्टर-10 ले गई और उसे बुरखे में रखा जाता था। आरोप है कि आमिर के पिता और नवाब खान युवती के सामने बात करते थे कि 2047 में हम भारत देश को इस्लामिक मुल्क बना लेंगे। आमिर का पिता भी अकेले में युवती से छेड़छाड़ करता था और नमाज सुनाता था जो युवती को याद हो गई। 22 अक्टूबर 2024 को नवाब और नेहा युवती को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में अदालत ले गए। वहां बुरखे में ही युवती को ले गए और आमिर के पक्ष में बयान दिलवाया जिसके बाद 18 दिसंबर को आमिर की जमानत हो गई।

विज्ञापन

परिवार ने पुलिस के साथ जाकर युवती को मुक्त कराया
युवती का कहना है कि परिवार ने पुलिस के साथ जाकर 20 दिसंबर 2024 को उसे मुक्त कराया और अपने घर ले गए। आमिर ने जमानत होने के बाद 25 जून 2025 को युवती को मैसेज किया कि मैं तेरी गली में हूं। आरोपी ने युवती की गली की फोटो भी भेजी। साथ ही मैसेज में लिखा कि तेरी फोटो वायरल कर दूंगा नहीं तो मेरे साथ चल। मैसेज कर युवती को नेहा भी धमकी देती है। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर आठ जुलाई को मुजेसर थाने में दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

आमिर को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पहले फरीदाबाद में रहता था और अब दिल्ली के गोयला डेयरी में रहता है। आरोपी यूपी बदायूं के ददमई का मूल निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed