फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changing weather patterns may be sick

बीमार कर सकता है मौसम का बदलता मिजाज

Mon, 06 Oct 2014 06:51 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Oct 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
 Changing weather patterns may be sick

मौसम का बदलाव सेहत पर भारी पड़ सकता है। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर के चलते बीमारी बढ़ रही हैं। अभी तापमान में उतार चढ़ाव जारी है, लेकिन सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह दो दिन बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन


अक्तूबर के शुरूआत में सर्दी का अहसास होने लगता था, लेकिन इस बार हालात अलग हैं, अक्तूबर में भी लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। दिन का तापमान जहां 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, वहीं पर रात में गिरकर यह 23 डिग्री तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार तापमान का यह अंतर लोगों को बीमार बना सकता है। इससे वायरल, फ्लू और खांसी के रोगियों की संख्या बढ़ गई है।

डा. अविनाश शर्मा के अनुसार दिन में ज्यादा तापमान रहने और रात में एकाएक गिरावट आने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। अक्सर लोग रात में कपड़ा ओढ़ना या पंखा व एसी धीमा करना भूल जाते हैं। मौसम के बदलाव के दौर में लोगों को सावधानी की जरूरत है। खासतौर पर बच्चों की सेहत के प्रति गंभीर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार चार अक्तूबर को एनसीआर के कुछ जिलों में हल्की बारिश के बावजूद मौसम सामान्य नहीं हो पाया है। इस सप्ताह दो दिन तेज बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आएगी और सर्दी का आगाज हो जाएगा। तापमान में अभी तक गिरावट न होना वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed