{"_id":"b46a6ba642ddbb5360f83accc5578c13","slug":"changing-religion-to-marry-the-couple-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों ने धर्म बदलकर रचाई शादी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिगों ने धर्म बदलकर रचाई शादी, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के धर्म बदलकर शादी करने वाले नवविवाहित जोड़े को पुलिस ने कॉल डिटेल से पकड़ा। इसके बाद लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। लड़की को करनाल नारी निकेतन भेज दिया गया। जबकि लड़के पर नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में कोर्ट में पेश कर नीमका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़का-लड़की एक ही गांव के रहने वाले हैं। 16 अक्तूबर को लड़की अपने घर से पैसे और जेवरात लेकर फरार हो गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव निवासी विशाल उनकी लड़की को भगा ले गया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी सुखराम ने बताया कि इसके बाद से पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। लेकिन दोनों के फोन बंद चल रहे थे। 24 नवंबर को लड़के के एक दोस्त ने उसके परिजनों को बताया कि किसी मोबाइल नंबर से विशाल ने उसे फोन किया।
विज्ञापन
परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताए गए फोन नंबर पर पता किया तो दोनों गाजियाबाद से मिले। दोनों ने बयान दिया कि लड़की 18 नवंबर को बालिग हो गई। इसके बाद दोनों लड़का-लड़की ने गाजियाबाद में ही आर्य समाजी तरीके से शादी की। जांच अधिकारी सुखराम ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जब भगाया था तब नाबालिग थी, इसलिए केस दर्ज किया गया है।