फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changing lifestyles are threatening people's health, and they are also becoming mentally ill.

Delhi NCR News: बदलती जीवनशैली से लोगों की सेहत पर संकट, मानसिक रूप से भी हो रहे बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
नींद की कमी से चिड़चिड़ापन और अवसाद पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, कहा-संतुलन बनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में काम का अत्यधिक दबाव लोगों के लिए साइलेंट किलर साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ता वर्क लोड न केवल मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, बल्कि नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन रहा है। कार्यालयों में लंबे समय तक काम, डेडलाइन का दबाव और काम का जीवन संतुलन बिगड़ने से लोगों में तनाव, चिंता और अवसाद की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। मनोचिकित्सकों के अनुसार लगातार तनाव में रहने से व्यक्ति मानसिक रूप से थक जाता है, निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है और आत्मविश्वास में भी कमी आती है।

नींद की कमी बढ़ा रही परेशानी
मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान के मेडिकल डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि काम के दबाव के सीधा असर नींद पर पड़ रहा है। देर रात तक काम करना, मोबाइल और लेपटॉप का अधिक उपयोग नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद न लेने से शरीर और दिमाग दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डॉक्टरों के मुताबिक लंबे समय तक तनाव और नींद की कमी हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


डॉक्टरों और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि तनाव से बचने के लिए काम और निजी जीवन के बीज संतुलन बनाए रखना जरूरी है। नियमित व्यायाम, योग, ध्यान और पर्याप्त नींद तनाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही, समय-समय पर ब्रेक लेना और अपनी समस्याओं को साझा करना भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed