फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changed Languages for election, Kejriwal appealing in Punjabi

चुनाव के लिए बदली बोली, पंजाबी में अपील कर रहे केजरीवाल

Tue, 12 Jan 2016 03:50 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 03:50 AM IST
विज्ञापन
Changed Languages for election, Kejriwal appealing in Punjabi

पंजाब के विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी बोली भी बदल ली है।

विज्ञापन


14 जनवरी को मुक्तसर में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए केजरीवाल पंजाबी भाषा में लोगों से अपील कर रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 14 जनवरी को पंजाब के मुक्तसर साहिब में एक रैली कर अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन


रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए केजरीवाल का पंजाबी भाषा में 28 सेकेंड का ऑडियो जारी किया गया है।

सोशल मीडिया में भी ऑडियो का जमकर प्रचार

Changed Languages for election, Kejriwal appealing in Punjabi

इसमें वे पंजाब की जनता से रैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो का सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रचार हो रहा है। ‘आप’ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस ऑडियो के रिलीज होने के बारह घंटे में तेरह हजार लोगों ने देखा।


पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख लोग पंजाब में डेरा डाल चुके हैं। इसमें आप नेता संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आशुतोष जैसे नेताओं के नाम शामिल है।

पार्टी ने सभी लोकल मुद्दों की भी लिस्ट बना ली है। नाशाखोरी, किसानों की दुर्दशा, कैंसर का बढ़ता प्रकोप आदि मुद्दों को पार्टी पंजाब में प्रमुखता से उठाएगी।
यहां सुने केजरीवाल का पंजाबी मैसेज >>>>

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed