फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changed after the statue of Baba Saheb uproar.

हंगामे के बाद बदली बाबा साहेब की प्रतिमा

Sun, 28 Feb 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Changed after the statue of Baba Saheb uproar.
नवयुग मार्केंट स्थित अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने से शनिवार को शहर में हंगामे की स्थिति बनी रही। शुक्रवार रात से अफसरों की सांसे अटकी रहीं। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन


प्रतिमा खंडित होने की सूचना मिलते ही अंबेडकर विचार मंत्र के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। शनिवार सुबह रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन भी किया गया। अफसरों ने रात में ही डा. बीआर अंबेडकर की मेटल निर्मित नई प्रतिमा मंगवा दी और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद ही हंगामा शांत हो सका। शहर के गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर प्रतिमा खंडित होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरारती तत्वों ने शुक्रवार शाम अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा के चेहरे और चश्मे पर वार किया गया था। सिर पर काले रंग का पदार्थ भी डाला गया था।

इसकी सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रात में ही अंबेडकर विचार मंच केसैंकड़ों कार्यकर्ता पार्क में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

अफसरों ने पहले प्रतिमा के खंडित न होने का दावा किया और फिर इसको पर्दे में सील करा दिया। इसी दौरान अंबेडकर विचार मंच और बसपा नेताओं ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन की घोषणा कर दी।

प्रशासन ने रातोंरात खंडित प्रतिमा को हटवा दिया। शनिवार सुबह नाराज लोगों ने आरोपियों को गिफ्तार करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला और पुराने बस अड्डे पर हंगामा शुरू कर दिया।

चूंकि रात में ही अफसरों ने मेटल की नई प्रतिमा मंगवा ली थी। इसी के चलते नई प्रतिमा लगवाने और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस-पीएसी तैनात रही।

बनाया जा रहा दूसरा फाउंडेशन
नई मूर्ति पुरानी से बड़ी है। इसकेलिए नया प्लेटफार्म बनवाया जा रहा है। नगर निगम प्लेटफार्म बनवा रहा है। प्लेटफार्म के स्थान को लेकर भी कार्यकर्ताओं में काफी देर तक खींचतान रही।


बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद भारती ने बताया कि हमने सभी की सहमति से प्लेटफार्म के स्थान को तय कर लिया है। सभी मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed