फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Change in wind direction brings improvement in pollution in Delhi

Delhi Air Pollution: हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में आया सुधार... 279 रहा AQI; शनिवार को फिर बिगड़ेंगे हालात

Wed, 29 Oct 2025 07:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 29 Oct 2025 07:02 PM IST
सार

दिल्लीवासियों ने बुधवार को लगातार 16वें दिन खराब हवा में सांस ली। इस सीजन में 14 अक्तूबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार ही प्रदूषण का स्तर खराब या बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।

विज्ञापन
Change in wind direction brings improvement in pollution in Delhi
DELHI pollution - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति कम होने से वायु प्रदूषण में सुधार आ रहा है। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 दर्ज किया गया, जिसमें मंगलवार की तुलना में 15 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में हल्की स्मॉग की चादर देखने को मिली। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान शनिवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, बुधवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1500 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 2200 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 205.5 और पीएम2.5 118.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्लीवासियों ने बुधवार को लगातार 16वें दिन खराब हवा में सांस ली। इस सीजन में 14 अक्तूबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार ही प्रदूषण का स्तर खराब या बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली में इस बार पहले तो नियमित अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ आते रहे। इसके चलते मई और जून में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई।

विज्ञापन

इसके बाद अच्छे मानसून के चलते जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से ज्यादा रहा। अच्छी बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट हुई वहीं, हवा भी काफी हद तक पहले से ज्यादा साफ-सुथरी रही। सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार को आनंद विहार, अशोक विहार, पटपड़गंज, रोहिणी, पंजाबी बाग, शादीपुर समेत अन्य इलाकों में 300 से अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed