फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   change in traffic route for elections

इन रास्तों से न गुजरें तो अच्छा होगा

Wed, 09 Apr 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 09 Apr 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
change in traffic route for elections

गुड़गांव में सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने न्यू रेलवे रोड और ओल्ड रेलवे रोड पर दो दिनों तक वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिले का नोडल सेंटर होने के चलते द्रोणाचार्य कॉलेज के आसपास एक किमी की परिधि में गाड़ियों की पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए शहरवासियों से इन रास्तों का उपयोग न करने की अपील की है। इसमें बुधवार को सुबह आठ से रात आठ बजे तक रेलवे रोड पर अग्रसेन चौक से सेक्टर-4/7 चौक के आने और जाने वाले रास्ते के अलावा सेक्टर-4/7 चौक से सेठी चौक के लिए रास्ता बंद किया है।
विज्ञापन


जबकि मतदान के दिन दस दिसंबर को शाम छह से रात 11 बजे तक अग्रसेन चौक से सेक्टर-4/7 चौक के आने जाने वाले रास्ते और सेक्टर-4/7 चौक से सेठी चौक पर निजी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा दस अप्रैल को मतदान के दिन गुड़गांव की सभी सीमाओं से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक दस अप्रैल को गुड़गांव से दिल्ली, झज्जर, मेवात, फरीदाबाद, अलवर, रेवाड़ी समेत सभी पड़ोसी जिलों और राज्यों की सीमाओं से भारी वाहनों का प्रवेश सुबह छह बजे से आधी रात 12 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है।

जेसीपी ट्रैफिक भारती अरोड़ा ने बताया कि अगले दो दिनों तक द्रोणाचार्य कॉलेज की एक किलोमीटर परिधि में किसी भी निजी वाहन के पार्किंग पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों ने अगले दो दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की है।


लाइसेंसी हथियार नहीं जमा कराने पर कार्रवाई

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिले में लाइसेंसी हथियारों को जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने अब तक हथियार जमा नहीं कराने वालों की सूची तैयार की है। उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जिन्हें हथियार रखने की अनुमति दी गई थी, उनके भी कागजात जांचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed